संपादकीय
क्या करे क्या ना करे ये कैसी मुश्किल है?
पुराने हिंदी फिल्म का गाना अक्सर मेरे होठों पर आ रहाहै। शायद ये हम सभी की हालत बयां करता है।21 दिनों का लॉकडाउन और जनता कर्फ्यु से लेकर आज तक हम घरों में बंद है।TV देखी, सोशल मिडिया पर वक्त बिताया, फैमिली मेंबर्स से बात किया, कुछ छोटे बडे घरेलू खेल खेले,दोस्तों से फोनपर बात की, पर कितना जल्दही ये सब चीजें बोअर हो गई। पक गये, उब गये हम इन चीजों से। अब करे तो क्या करें।अगर मैं आपको बोलू की मेरे पास ऐसे ऐसे नुस्खे है जिन्हें आजमाकर आप 21 दिन क्या 21 महिने भी काट सकते है। आप बोलेंगे यार भाई बडा ओवरकॉंन्फिडंस पाल रहे।पर ये सच है। पर इसके पहेले आपके जहेन में बैठी उन सब नकारात्मक चीजों को निकालना पडेगा।जैसे की पहेले ही आपने दिमाग में बिठा लिया यार बहोत बोर हो रहा। या दिन गिनना,हमेशा हमेशा
T V लगाकर कोरोना मरीजों के बारें मे, उनके बढते आकडे के बारे में सोचना आदी।छोड दो ये सब, सबसे पहले तो गहेरी सांस लो।बहोत गहेरी।और अपने मन को भीतर से शांत करो।बिल्कुल शांत। आपके दिमाग में चल रहे शोर पर काबु पाओं अब धीरे धीरे उन लोगों को याद करो। जिन्होंने ये कर दिखाया है। वो तमाम महान स्वातंत्र्यसेनानी जो सालों तक किसी उदात्त हेतु के लिये प्रेरित होकर लडते हुये. सालों जेलों में बंद थे।या फिर आप उदाहरण के तौर पर जोकर सिनेमा के हॉलिवुड अभिनेता हिथ लीजर का भी नाम ले सकते है । हिथ लीजर ने अपने किरदार को प्रभावी तरीके से निभाने के लिये।तकरीबन दो साल तक खुद को कमरे के अंदर पार्शली बंद किया था।आज का लॉकडाउन भी पार्शली है। अब सोचों ये लोग कर सकते है तो हम क्युं नही।रवैय्या बदलो।अापकी स्थिती जरूर बदलेलगी। मानसिक बदलाव के साथ साथ कुछ और उपाय भी हम आजमा सकते है। जैसे की
किताबे पढना
अपना समय कांटने के लिये किताबे पढना बहोत बढा कारगर तरीका साबीत हो सकता है।अगर आपको बिल्कुल किताबे पढने की आदत नही तो यह बहोत बढिया मौका है।इसे आप गवांना मत।आप कहांनियों के किताबों से शुरू कर सकते है।अगर पढने की आदत है तो नये नये विषयों पर लिखो।लोंगो को भी मद्द करो .
(2) खाना बनाना सीखें
जी हां,सही पढा आपने।इन दिनों आप खाना बनाना सीख सकते है। इससे आपका समय बहोत बढीया से कटेगा। और खाना बनाने की खुशी भी मिलेगी।
(3) मनको प्रसन्नता पहुंचानेवाली पुरानी यादे डायरी पर लिखो
अब ये भी बहोत कारगर तरीका है। आपको बहोत समय मिल रहा है।और मौका भी अपने आपको पहेचाननेका जाननेका पुरानी यादों को ताजा करने का।तो अच्छी पुरानी यादे आप लिख सकते है।
(4) पुराने दोस्तोंं को फोन करना बातो करना।
अब इसको तो हररोज मैं आजमा रहा हुं। आपकी Contact लिस्ट चेक करो।और पहेली ही नंबर से डायल करो ।देखो बाते करते करते आप भुल जाओगे।रोजमर्रा की जिंदगी में आप इन लोगोंसे शायद ही बात कर पाये होंगे।
इसके साथ साथ घर बैठे वर्जीस करना, सॉंग्स गाना, कुछ लिखना,युटुब देखकर नयी कारागिरी सिखना , नयी भाषा सिंखना आदी। इतने तो काम आप कर सकते है।तब आपको ये सवाल नही सतायेगा की , क्या करे ??
©️ खय्युम शेख
लेखक महाराष्ट्र जीवन लाईव्ह
समुह के संपादक